महासमुन्द

सरकार की शराब नीति खतरनाक-अंकित
17-Nov-2024 4:58 PM
सरकार की शराब नीति खतरनाक-अंकित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 17 नवंबर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अंकित बागबाहरा ने प्रदेश के लोगो को शराबी बना कर बर्बाद करने की पूरी व्यवस्था कर दी है। पूर्व से ही शराब पीने वालों के घरों को बर्बाद करनेवक एक और रास्ता खुल गया है जिसके तहत अब शराब गली-गली में उपलब्ध होगी।

अंकित ने बताया कि लगातार छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध की खबरें छप रहीं है, सरकार पर कर्ज इन 10 माह की नई डबल इंजन की भाजपा सरकार में कई गुना बढ़ गया है। मॅहगाई बढ़ रही है, बेरोजगारी बढ़ रही है,सरकार की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का हाल बुरा होता जा रहा है और साय सरकार इसे संभालने में ना काम हो रही है। जबकि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने कोरोना की विभीषिका में ई पास एप, पढ़ाई तुंहर द्वार एप,आम नागरिकों की सहायता के लिए कवच एप,किसानों की धान खरीदी के लिए टोकन तुंहर हांथ एप,नागरिक पुलिस मित्रता के लिए सीजी काप एप, महिला सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग एप, मितान योजना, आरटीओ सेवाओं की घर पहुंच सेवा जैसे अनगिनत एप और नागरिक सुविधाओं को बढ़ाया और यहां के किसान और व्यापारियों को सबल बनाया। वहीं दूसरी तरफ इस प्रदेश में अवैध रेत उत्खनन,गाँव गाँव मे शराब की अवैध बिक्री दिन प्रतिदिन बढ़ रही है, ऐसे में छत्तीसगढिय़ा नौ नीहालों के भविष्य की चिंता छोड़ साय सरकार ने मदिरा प्रेमियों के लिए मनपसंद एप लांच किया है जिसके माध्यम से कौन सी शराब कहाँ उपलब्ध है जाना जा सकेगा और अपनी पसंद मंगवाई भी जा सकती है ।

 छत्तीसगढ़ प्रदेश में शराब का सरकारी करण करने वाली भाजपा ने 2023 में सरकार बनते ही,शराब की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि की,शराब प्रेमियों के लिए शराब दुकान में ही पीने की व्यवस्था हेतु अहाता के ठेके दिए और अब मदिरा प्रेमियों के लिए मनपसंद एप लांच किया है । ताकि अब शराब प्रेमी अपनी मनपसंद शराब पी सकें और उपलब्ध ना होने पर आर्डर भी कर सकेंगे। अंकित ने वर्तमान साय सरकार से निवेदन किया कि छत्तीसगढ़ के युवा भविष्य की चिंता करते हुए प्रदेश में स्वरोजगार के अवसर पैदा करें,शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था सुधारें न कि शराब के बैठा कर पिलाने की व्यवस्था और मनपसंद शराब पिलाने की चिंता करें बजाए की नशा बंदी की ओर बढऩे के वर्तमान भाजपा सरकार नशाखोरी को बढ़ावा देते हुए दिख रही है जो बेहद चिंतनीय है।


अन्य पोस्ट