महासमुन्द
नेहरू को किया याद
15-Nov-2024 2:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,15 नवम्बर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर नपाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने उन्हें याद किया। श्रीमती महिलांग ने सुबह शहर के नेहरू चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीमती महिलांग ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु जी को भुलाया नहीं जा सकता। आजादी के बाद देश के विकास में उनका अमूल योगदान रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे