महासमुन्द

विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण
14-Nov-2024 3:13 PM
विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण

महासमुंद,14 नवम्बर। श्री शंकर बाल उन्नयन सेवा समिति द्वारा गौरव विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय सरायपाली में वार्षिक कार्ययोजना के अनुसार शनिवार को प्राथमिक विभाग को शैक्षणिक भ्रमण के लिए ग्राम घाटकछार स्थित राधा माधव मंदिर दर्शनाथ हेतु पहुंचे। मंदिर व आसपास वनों से आच्छादित स्थान को देखकर सभी बच्चे काफी उत्साहित हुए। 
इस अवसर पर विद्यालय के संचालक तेज कुमार पंडा, प्राचार्य दिनेश कुमार सतपथी, प्रधानाचार्य रामचंद्र बाईल के दिशा निर्देश में किया गया। वहां पर बच्चों को राधा माधव मंदिर का दर्शन कराया गया। बच्चों ने वहां पर विविध मनोरंजन भी किए। इस अवसर पर प्राथमिक विभाग के सभी कक्षा शिक्षक उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट