महासमुन्द

पेट्रोल पंप के पास खड़ा था, डंपर ने कुचल दिया
14-Nov-2024 2:30 PM
पेट्रोल पंप के पास खड़ा था, डंपर ने कुचल दिया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,14 नवम्बर। ग्राम शेर के पेट्रोल पंप के पास खड़े एक व्यक्ति को डंपर ने रौंद दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

पुलिस को गुड़रूपारा निवासी सतीश कन्नौजे ने बताया कि कल शाम वह अपनी बाइक से घरेलू काम से शेर गांव गया था। वापस आते समय बाइक में उसके साथ शेर गांव का परिचित लेखराम पटेल भी था। देर शाम करीब 7.40 बजे पेट्रोल पंप के पास शेर गांव के पास बाइक खड़ी कर लघु शंका के लिए गया था। इस दौरान लेखराम बाइक के पास ही खड़ा था, तभी डंपर चालक ने लेखराम को ठोकर मार दी। जिससे उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 106-1 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।


अन्य पोस्ट