महासमुन्द

ड्रग अफसर बन नाड़ी वैध से साढ़े 7 लाख की ठगी, जांच शुरू
13-Nov-2024 2:48 PM
ड्रग अफसर बन नाड़ी वैध से साढ़े 7 लाख की ठगी, जांच शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,13 नवंबर। महासमुंद कोतवाली थानाक्षेत्र के कुम्हारपारा में ड्रग अधिकारी बनकर नाड़ी वैध से साढ़े 7 लाख की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 318, 319 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि कुम्हारपारा निवासी शेषनारायण गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई कि एक व्यक्ति काली कोट पहने हुए कार से मेरे क्लिनिक आया और अपने आप को ड्रग अधिकारी बताकर मुझे डराया धमकाया। उन्होंने क्लिनिक सील करने का हवाला देते हुए पैसों की मांग की और मुझसे साढ़े सात लाख रुपए लेकर चला गया।

शेषनारायण ने बताया कि जब एहसास हुआ कि यह ठगी हो गयी है, उन्होंने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। उन्होंने एक सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपा है जिसमें ड्रग अधिकारी बनकर नाड़ी वैद्य से साढे 7 लाख ठगी करने वाले ठग का चेहरा सीसीटीवी कैमरे में कैद है। बाहर एक कार है जिसमें रायपुर जिले के नंबर लिखा हुआ है। कोतवाली पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर चुुकी है।


अन्य पोस्ट