महासमुन्द

अवैध रेत खुदाई, चेन माउंटेड मशीन जब्त
13-Nov-2024 2:37 PM
अवैध रेत खुदाई, चेन माउंटेड मशीन जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,13 नवंबर। 
कल खनिज एवं राजस्व टीम ने ग्राम मोहकम स्थित महानदी से अवैध रेत उत्खनन करने वालों पर कार्रवाई करते हुए अवैध रेत उत्खनन में संलिप्त एक चेन माउंटेड मशीन को जब्त किया है। 

चेन माउंटेड मशीन को अवैध उत्खनन कर्ताओं द्वारा झाडिय़ों में छुपाया गया  था। जिसे रात्रि में निशान के आधार पर ढूंढा गया। लावारिस हालत में ग्रामीणों के समक्ष जब्त किया गया। रेत के अवैध उत्खनन को बंद कराने खनिज विभाग ने जोबा मार्ग में भारी वाहनों को नदी क्षेत्र में घुसने से रोकने स्टॉपर लगाया है। साथ ही संबंधी पंचायतों में सरपंचों को पत्र जारी कर अवैध उत्खनन परिवहन में ग्रामीणों को सहयोग न करने तथा इस संबंध में मुनादी कराने निर्देशित किया गया है। उक्त कार्रवाई में राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार टेकेंद्र नूरेटी, नायब तहसीलदार मोहित अमिला, सहायक खनिज अधिकारी देवेंद्र साहू एवं सिपाही प्रशांत कालू, मनीष ढीढी, मनोज निर्मलकर मौजूद थे।


अन्य पोस्ट