महासमुन्द
धान खरीदी में देरी से बाजार की हालत बिगड़ेगी-झाबक
12-Nov-2024 1:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,12 नवंबर। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश झाबक ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि किसान की धान खरीदी में देरीसे बाजार की हालत बिगड़ेगी। इस वक्त सभी राइस मिलें बंद पड़ी है, जो कि किसान इंतजार कर रहे हैं। सरकार धान खरीदी कर्मचारी संघ के मांगों का तत्काल निवारण करें। धान खरीदी केंद्र के कर्मचारी संघ की शिकायत कांग्रेस के शासनकाल से ही था। उस समय विष्णु देव साय ने भी एक पत्र लिखकर तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनकी मांगों को जल्द से जल्द निपटाने की मांग की थी। आज स्वयं विष्णु देव साय मुख्यमंत्री रहते हुए भी मामले का निपटारा नहीं कर पा रहे हैं। धान खरीदी अगर चालू नहीं हो पाया तो आम आदमी पार्टी धान खरीदी संघ का समर्थन करते हुए आंदोलन करेगी और उनकी मांगों पर जल्द से जल्द निर्णय कर धान खरीदी प्रारंभ करने की अनुशंसा करेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे