महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 10 नवंबर।भारत स्काउट गाइड संघ बागबाहरा द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्व माध्यमिक शाला पतेरापाली में ब्लॉक स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्काउट गाइड सहित विद्यालय के छात्र- छात्रा उपस्थित हुए।
ज्ञात हो कि भारत में स्काउटिंग की स्थापना 7 नवंबर 1950 में हुई थी, तब से प्रत्येक वर्ष भारत स्काउट गाइड स्थापना दिवस मनाया जाता है। विश्व स्तर पर स्काउटिंग की स्थापना का श्रेय लॉर्ड बेडेन पावेल को जाता है। भारत में स्काउट गाइड की स्थापना का श्रेय पंडित मदन मोहन मालवीय, डॉ. हृदयनाथ कुंजरु, एनी बेसेंट, श्रीराम वाजपेयी आदि महापुरुषों शुरुआत की गई थी।
मुख्यातिथि के रूप में संघ के अध्यक्ष पंकज हरपाल एवं विशेष अतिथि के रूप में संघ के उपाध्यक्ष राजेश सोनी, देवेश साहू, जीवनबाला शर्मा, आजीवन सदस्य प्रतिनिधि दानवीर शर्मा , पूर्व सचिव भीमसेन चंद्राकर,वरिष्ठ स्काउटर अरुण कोसे, कोषाध्यक्ष, भूषण साहू, संकुल प्रभारी विद्याप्रसाद चंद्राकर, प्रधान पाठक मुरलीधर सिन्हा थे। बेडेन पावेल के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और साथ ही सर्वधर्म प्रार्थना में प्रात: स्मरण , सरस्वती वंदना, गुरूमहिमा ,रामधुन, नांनधुन,मौन प्रार्थना, वी शैल ओवर कम, हर देश में तू हर भेष में तू, शाँति पाठ आदि किए गए। कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव शेष नारायण साहू एवं रामगोपाल दिवान ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने व्यास नारायण बंजारे,रोवर लीडर सतीश देवांगन,ओपन स्काउटर गगन तोंडेकर,गाइडर भगवंतीन निराला, वीर शिवाजी ओपन रोवर क्रू दिव्य लोचन साहू,नुरेन्द्र साहू,कुंदन तांडे ,युवराज साहू, पुष्पेंद्र साहू,आदि थे।