महासमुन्द

कई जगहों पर छापा, बड़ी मात्रा में महुआ शराब, देशी, विदेशी मदिरा, महुआ लाहन जब्त, कई पर कार्रवाई
10-Nov-2024 2:41 PM
कई जगहों पर छापा, बड़ी मात्रा में महुआ शराब, देशी, विदेशी मदिरा, महुआ लाहन जब्त, कई पर कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद,10 नवंबर।
आबकारी विभाग ने जिले के विभिन्न स्थानों से अलग-अलग छापामार कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में महुआ शराब, देशी, विदेशी मदिरा सहित महुआ लाहन जब्त कर आरोपियों पर कार्रवाई की है। 

मिली जानकारी के अनुसार आबकारी संयुक्त टीम में आबकारी सरायपाली, वृत्त बसना ने ग्राम अंतरझोला, मुड़पाहर निवासी गोविंदा बाघ के कब्जे से 35 बल्क लीटर, राफेल निवासी रमेश मुखर्जी एवं रामप्रसाद के कब्जे से 120 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा बेंदरी नाला किनारे 39 बोरियों में महुआ लाहन कुल 1950 किलो ग्राम जप्त कर आरोपी गोविंदा, रमेश मुखर्जी एवं रामप्रसाद के विरुद्ध धारा 34-1क, 34-2, 59-क आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। 

इसी तरह 8 नवंबर को आबकारी वृत्त पिथौरा अंतर्गत बरतूंगा थाना पिथौरा के परसा मैदान के पीछे 16.6 बल्क लीटर महुआ शराब व दो पाउच देसी प्लेन व 2 पाव सीजी फाइन व्हिस्की कुल 3.32 बल्क लीटर मदिरा जप्त कर ढाबा संचालक कमलेश के विरुद्ध धारा 34-1, क के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। वहीं 9 नवंबर को भुरकोनी से नवागांव मार्ग पर महुआ शराब एवं चार देसी प्लेन पाव तथा एक पाव सीजी फाइन व्हिस्की मदिरा कुल 17.5 बल्क लीटर झडिय़ों के पीछे लावारिस अवस्था में बरामद कर आबकारी अधिनियम की धारा 34 -2 के तहत प्रकरण कायम किया गया। 

एनएच 53 के किनारे संचालित हमर ढाबा से 13 पाउच, भीखापाली निवासी मुकेश सोनी के कब्जे से 22 पाउच जेब्रा छाप ओडि़शा निर्मित महुआ शराब कुल 4.4 बल्क लीटर तथा सुईनारा के पास फिरकी निवासी कुश कुमार के कब्जे से 18 पाउच हिरण छाप ओडि़शा निर्मित महुआ शराब कुल 3.6 लीटर एवं पांच पाउच हाथ भ_ी महुआ शराब कुल 4.6 बल्क लीटर जब्त किया गया। दोनों प्रकरणों में आबकारी अधिनियम की धारा की धारा 34 -1 क, 36 के तहत प्रकरण कायम किया गया। 

वृत्त महासमुंद शहर अंतर्गत बस स्टैंड महासमुंद में संजय पत्रों के दुकान से खरीदी उपरांत 11 नग देसी प्लेन तथा हिच्छा पोटिया मोड़ जंगल महासमुंद में खरीदी पश्चात 10 पाव प्लेन मदिरा जब्त कर धारा 34 -1, ख के तहत दो प्रकरण कायम कर कुल 6.48 बल्क लीटर देसी प्लेन मदिरा जब्त किया गया। 
 


अन्य पोस्ट