महासमुन्द
परख परीक्षा प्री टेस्ट
10-Nov-2024 2:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 10 नवंबर। एनसीईआरटी दिल्ली द्वारा दिसंबर को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले परख परीक्षा की पूर्व तैयारी के लिए विकासखंड सरायपाली के 249 प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा तीसरी छठवीं और नवमी में अध्ययनरत बच्चों के मानसिक योग्यता की जांच और प्रतियोगी परीक्षाओं के क्षमता विकास के लिए परख परीक्षा प्री टेस्ट का आयोजन किया गया।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी पीसी मांझी, ऋषि प्रधान सहायक नोडल परख सरायपाली ने विकासखंड के प्राथ. शाला लक्ष्मीपुर, बोडेसरा, बीजातिपाली, बाराडोली का निरीक्षण किया गया। प्राथमिक शाला बोडेसरा में निरीक्षण के दौरान बीईओ मांझी ने बच्चों को ओएमआर शीट भरने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए और प्रत्येक शनिवार परख परीक्षा आयोजित करने के लिए बनमोती भोई प्रधान पाठक बोडेसरा के स्टॉफ की तारीफ की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे