महासमुन्द
चण्डी मंदिर परिसर घुंचापाली में जुटेंगे राज्य भर के शिक्षक प्रतिनिधि
महासमुंद,9 नवंबर। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ पं. क्र. 275 का प्रांतीय निर्वाचन एवं महासभा सदस्यों की बैठक घुंचापाली बागबाहरा में संपन्न होने जा रहा है। संगठन के प्रांतीय महामंत्री एवं जिला अध्यक्ष टेकराम सेन ने बताया कि उक्त निर्वाचन हेतु राज्य भर के 255 शिक्षक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे एवं राष्ट्रहित, शिक्षा शिक्षार्थी एवं शिक्षक हितों में महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएगा। जिलाध्यक्ष टेकराम सेन ने बताया कि निर्वाचन में अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, प्रांतीय उपाध्यक्ष 03 पद प्रांतीय मंत्री 3 पद पर निर्वाचन संपन्न होगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में पूर्व प्रांताध्यक्ष सुधीर गौतम, सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. रविन्द्र सिंह चौहान, वेणु दिल्लीवार, मनोज तिवारी, मंगराराम महतो एवं नोहर सिंह होंगे। महासभा की बैठक एवं निर्वाचन गरिमामय ढंग से संपन्न हो इसलिये प्रांतीय महामंत्री उमेश भारती गोस्वामी की अध्यक्षता में एवं उर्जावान जिलाध्यक्ष टेकराम सेन के नेतृत्व में बैठक लेकर पदाधिकारियों एवं शिक्षकों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है एवं उन्हें अवगत करा दिया गया है । प्रांताध्यक्ष ओंकार सिंह ठाकुर ने इस गरिमामय आयोजन हेतु महासमुंद जिला पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षक प्रतिनिधियों से अपील की है कि संगठन के गिरमाम के अनुरूप अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल बनायें ।
महासमुंद जिला की ओर से उमेश भारती गोस्वामी, अशोक शर्मा, चन्द्रहास पात्र, यूके दास, राजेन्द्र इंगोले, डोमन सिंह टंडन,भागवत जगत, राजेश शर्मा, भगोलीराम, विजयलक्ष्मी चंद्राकर, रेवती सिंह को समपूर्ण व्यवस्था प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। आवास व्यवस्था हेतु राजेश शर्मा, रोहिणी देवांगन, किशोर कुमार रथ, अनिल पटेल, रेवती सिंह, राधेश्याम निषाद, खगेन्द्र तारक को जिम्मेदारी दी गई है।
भोजन व्यवस्था हेतु अविनाश लाल, कुबेर साहू, अवधराम वर्मा रायपुर, लक्ष्मीकांत सिन्हा, रामनारायण धीवर, मनोजराणा, तोपसिंह पटेल, नंदकिशोर चंद्राकर, नित्यानंद पंडा, पिरित पटेल एवं पंजीयन हेतु मानिक साहू, चेतन दीवान, अंर्तयामी प्रधान, आशा साहू, पदम लोचन, लता वैष्णव, गेंदलाल साहू, शेष नारायण साहू, रामकुमार साहू, सुशील शर्मा, मनीराम यादव, राकेशधर शर्मा, तिलक चंद्राकर, इसी प्रकार राजेन्द्र इंगोले, केतन साहू, अभिमन्यु गायकवाड़,केवल टंडन, भगोलीराम को बैठक एवं जल व्यवस्था सौंपा गया है। समस्त कार्यालयीन व्यवस्था हेतु नवाचारी शिक्षक भागवत जगत को जिम्मेदारी दी गई है। जिला अध्यक्ष टेकराम सेन एवं मुख्य संगठन मंत्री राजेन्द्र इंगोले ने जिले के सभी पदाधिकारियों व शिक्षकों से अपील की है कि अपनी गरिमामय उपस्थिति देकर राज्यभर से पधारे शिक्षक प्रतिनिधियों का गर्मजोशी से स्वागत करें।