महासमुन्द
तालाब में विशेष सफाई अभियान चलाया
05-Nov-2024 7:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 5 नवंबर। छठ पूजा के लिए सोमवार की शाम नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने महामाया तालाब में विशेष सफाई अभियान चलाया। गणेश चतुर्थी व नवरात्र पर्व पर विराजित भगवान गणेश और दुर्गा की प्रतिमा उक्त तालाब में विसर्जित किए जाने के बाद तालाब के चारों ओर प्रतिमा के अवशेष फैले थे, वहीं कचरों का अंबार लग गया था। नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने तालाब में स्वच्छता अभियान चलाकर तालाब की सफाई कराई। इसी तालाब में प्रतिवर्ष छठ पूजा का पर्व बिहारी समाज द्वारा मनाया जाता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे