महासमुन्द

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 1 से पंजीयन शुरू
03-Nov-2024 4:20 PM
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 1 से पंजीयन शुरू

महासमुंद,3 नवंबर। शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति कक्षा 12वीं से उच्चतर के पंजीयन, स्वीकृत व वितरण वेबसाइट पर की जा रही है। ऑनलाइन आवेदन नवीन व नवीनीकरण 1 नवंबर से 31 दिसंबर तक करा सकेंगे। ड्रॉफ्ट प्रपोजल लॉक करने 1 नवंबर से 15 जनवरी तक, सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने 1 नवंबर से 31 जनवरी तक समय है। तय तिथि के बाद पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।

 


अन्य पोस्ट