महासमुन्द

छेड़छाड़ के 8 साल पुराने मामले में वन विभाग के एसडीओ को एक साल कैद
03-Nov-2024 4:09 PM
छेड़छाड़ के 8 साल पुराने मामले में वन विभाग के एसडीओ को एक साल कैद

महासमुंद, 3 नवंबर। छेड़छाड़ के 8 साल पुराने मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पिथौरा प्रतीक टेम्भुरकर ने अमेरी रोड, शांति नगर बिलासपुर निवासी धीरेंद्र कुमार को 1 वर्ष की सश्रम कैद की सजा सुनाई है। 

27 जनवरी 2016 को करीब 4.30 बजे दिन में पीडि़ता को लकड़ी से संबंधित मामले में आरोपी धीरेंद्र कुमार ने अपने घर फॉरेस्ट कॉलोनी पिथौरा में बुलाकर छेड़छाड़ की थी। पीडि़ता ने मना किया।  लेकिन आरोपी जबरन उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा था। उसने पीडि़ता को मुफ्त में लकड़ी देने का प्रलोभन भी दिया। बचाव करते पीडि़ता के हाथों में चोट आई। वह रोते हुए बाहर निकली तो बाहर खड़े लोगों ने देखा। 

आरोपी के विरुद्ध भादवि की धारा 342,354 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर 16 फरवरी 2018 को गिरफ्तार किया था। आरोपी वन विभाग पिथौरा में एसडीओ के पद पर पदस्थ था। न्यायालय ने उसे 1 वर्ष के सश्रम कारावास तथा 5 सौ रुपए अर्थदंड और अर्थदंड न पटाने पर 10 दिन का अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई है।
 वहीं धारा 342 के आरोप से दोषमुक्त किया गया है।


अन्य पोस्ट