महासमुन्द

धूमधाम से दीपावली मनाई
03-Nov-2024 4:01 PM
धूमधाम से दीपावली मनाई

महासमुंद, 3 नवंबर। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव भलेसर में धूमधाम के साथ दीपावली पर्व का आयोजन किया गया। शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर लोगों ने मिठाई बांटकर एक दूसरे को दीपवाली पर्व की बधाई दी। ग्राम के सभी देवी-देवताओं के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर ग्राम की खुशहाली, समृद्धि की कामना की। रात्रिकालीन ग्राम में बाजे-गाजे के साथ कलश यात्रा निकाल कर ग्राम भ्रमण कराकर विधि विधान के साथ गौरी गौरा की स्थापना की। रात को पारंपरिक कलश यात्रा के साथ गड़वा बाजा में ग्रामवासियों ने भ्रमण किया। गौरा चौक में भगवान गौरा व मां गौरी के मूर्ति स्थापित की गई। पारंपरिक रूप से पूरे विधि विधान के साथ गीतों का गायन करते हुए पूजा-अर्चना की गई। सुबह पूजा के बाद ग्राम के तालाब में विसर्जन किया गया।
 


अन्य पोस्ट