महासमुन्द
महासमुंद,3 नवंबर। जिले में 2 लाख 25 हजार घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। बीते चार माह में 33 हजार मकानों और दुकानों में स्मार्ट मीटर लग पाए हैं। शहरी क्षेत्रों में तेजी से मीटर लगाए जाने का लक्ष्य है। स्मार्ट मीटर पूरी तरह लग जाने के बाद उपभेक्ताओं को मोबाइल की तर्ज पर रिचार्ज करना होगा। यानी बिजली आपूर्ति निर्बाध रूप से करने के लिए लोगों को प्री-पेड करना होगा। अभी व्यवस्था पोस्ट पेड की है, जिससे आम आदमी को राहत मिल रही है। भुगतान दो से तीन के बाद भी करने पर लाइन कट नहीं की जा रही है। स्मार्ट मीटर शुरू होने के बाद यह सुविधा उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगी। बिजली विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक स्मार्ट मोटर लगाने की शुरुआत जुलाई महीने से हुई। मीटर लगाने के लिए 29 महीने का समय बाकी है। क्योंकि जिले के 2 लाख 25 हजार घरों में 32 महीने में मीटर लगाना है। जितनी यूनिट बिजली चाहिए, उतने का ही पहले रिचार्ज करना पड़ेगा।