महासमुन्द
नारायणपुर, 28 अक्टूबर। कलेक्टर बिपिन मांझी ने जिला कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों से मुलाकात की।
उन्होंने मुलाकात कर उनकी मांगों एवं समस्याओं और शिकायत संबंधी आवेदनों का निराकरण कराने संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
आज जनदर्शन में कुमारी सुमित्रा उईके ग्राम बागडोंगरी द्वारा उंचाई में छूट हेतु, समस्त ग्रामवासी ग्राम हतलानार द्वारा हतलानार स्कुल भवन को ग्राम हतलानार में बनवाने हेतु, सरपंच एवं समस्त ग्रामवासी हिरंगई द्वारा गांव में शाला भवन, आंगनबाड़ी भवन, शिक्षक की मांग करने, देवेन्द्र धु्रव ग्राम टेकानार द्वारा अनुकंपा नियुक्ति प्रदाय करने आदि के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।
इस प्रकार जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर बिपिन मांझी ने गंभीरतापूर्वक सभी आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही करने के लिए ग्रामीणों को भरोसा दिलाया।