महासमुन्द
महासमुंद, 28 अक्टूबर। स्थानीय त्रिमूर्ति कॉलोनी स्थित जीवन सदन में साहित्य समिति आस्था के पुनर्गठन संबंधी बैठक में सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद पर पुन: आनंद तिवारी पौराणिक ध्वनि मतों से चुने गये। उनके नाम का प्रस्ताव एस. चंद्रसेन ने रखा, जिसका समर्थन सभी सदस्यों ने किया। सदस्यों ने संरक्षक एस. चंद्रसेन को चुना है।
सरिता तिवारी व सुरेन्द्र अग्निहोत्री उपाध्यक्ष तथा सचिव, मीडिया प्रभारी टेकराम सेन चुने गये। कोषाध्यक्ष सुजाता विश्वनाथन एवं कार्यकारिणी के सदस्यों में केआर चंद्राकर, कमलेश पाण्डेय व एमआर विश्वनाथन चुने गये। समिति के निर्वाचित अध्यक्ष आनंद पौराणिक ने सभी पदाधिकारियों को साधुवाद व बधाई देते हुए कहा कि आप सबके सहयोग व निष्ठा से ही यह समिति तीन दशकों से राष्ट्रभाषा हिन्दी पर्व मातृभाषा छत्तीसगढ़ी की सेवा व प्रचार.प्रसार में निर्बाध रूप से कार्य कर रही है। समिति की विज्ञप्ति में यह जानकारी सचिव व मीडिया प्रभारी टेकराम सेन ने दी है।