महासमुन्द

गली-मोहल्लों में सुआ नृत्य की धूम
28-Oct-2024 4:11 PM
गली-मोहल्लों में सुआ नृत्य की धूम

महासमुंद, 28 अक्टूबर। दीपावली से पहले सुआ नाचने की छत्तीसगढ़ी परंपरा है। युवतियां व छोटी बच्चियां भी टोली बनाकर गली-मोहल्लों में घूम-घूम कर सुआ नृत्य कर रही हैं। इन दिनों ऐसा ही नजारा शहर व गांवों के गली-मोहल्लों में देखने को मिल रहा है। वहीं अब पहले की तरह नृत्य करने वाली टोलियों की संख्या में 20 युवतियां और बच्चियां परंपरा का निर्वहन कर रही हैं। अलग-अलग छत्तीसगढ़ी पारंपरिक गीत गाकर लोगों का मनोरंजन करने वाले बच्चों की खुशी देखते ही बन रही है। सुआ नृत्य करने वाले बच्चों को लोग गिफ्ट के अलावा रुपए पैसे भी दे रहे हैं।


अन्य पोस्ट