महासमुन्द
खेत में नमी, धान फसल को नुकसान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 अक्टूबर। चक्रवाती तूफ ान ‘दाना’ के कारण पूरे अंचल में बीते कुछ दिनों से बादल छाए हुए हैं। कहीं-कहीं बारिश भी हुई है।
इसके पूर्व भी कुछ दिनों पहले मौसम का मिजाज बदला था। जिससे तेज हवाओं और बारिश के कारण लगभग तैयार हो चुके फसलों को नुकसान पहुंचा था।
अभी कई खेतों में धान के पौधे लेट गए हैं। जिसके कारण किसान परेशान हैं। किसानों का कहना हैं कि अब धान कटाई में अतिरिक्त व्यय करना पड़ेगा। कटाई में अधिक विलंब होने पर धान के खराब होने की भी संभावना है। खेत की मिट्टी में नमी रहने पर धान के बीजों के सडऩे का भी खतरा बना हुआ है।
वर्तमान में धान की फसल पूरी तरह पककर तरह तैयार हो चुकी है। कहीं कहीं धान कटाई शुरू हो गई है, जबकि अधिकांश खेतों में अभी धान की कटाई शेष है। बदले हुए मौसम के कारण अधिकांश किसानों के खेतों में धान लेट गया है।