महासमुन्द
टांगापासा सोसायटी का खरीदी प्रभारी फरार
28-Oct-2024 3:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
90 लाख के घोटाले का आरोपी है
महासमुंद, 28 अक्टूबर। बसना विकासखंड के चर्चित धान खरीदी घोटाले में एफआईआर के बाद टांगापासा सोसायटी का खरीदी प्रभारी जन्मजय चौधरी फरार है। शासन द्वारा निलंबित तो पहले ही कर दिया गया था, लेकिन बसना के भंवरपुर चौकी में जन्मजय चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद जन्मजय चौधरी निवासी बिरेनडबरी फरार है। भंवरपुर पुलिस 90 लाख के घोटाले के आरोपी को घर और अनेक ठिकानों पर तलाश कर रही है। लेकिन आरोपी जन्मजय चौधरी पुलिस के हाथ अभी तक नहीं लग पाया है। सूत्र बताते हंै कि आरोपी के खिलाफ कई अन्य थाना में ईमेल कर पतासाजी किया जा रहा है। भंवरपुर पुलिस घर के साथ-साथ उसके अन्य ठीकानों पर भी तलाश करने में जुटी है। ज्ञात हो कि जन्मजय चौधरी द्वारा 90 लाख से भी ज्यादा के घोटाला कर सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे