महासमुन्द

श्याम बालाजी कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता
28-Oct-2024 3:14 PM
श्याम बालाजी कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता

महासमुंद, 28 अक्टूबर। श्याम बालाजी महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के लिए विद्यार्थियों एवं रासेयो के स्वयंसेवकों द्वारा पौधारोपण तथा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. अंकिता चंद्राकर ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरुक किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा न केवल सामाजिक जरूरत है, बल्कि यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी हैं। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण जरूरी है। पश्चात छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।

 इस अवसर पर प्राचार्य के अलावा सहायक प्राध्यापिका उमा चौधरी, निर्मल बंजारे, टोपलाल कुर्रे, आशी चंद्राकर व रेणुका धीवर उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट