महासमुन्द
महासमुंद,27 अक्टूबर। आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के द्वारा जिला मुख्यालय में संचालित प्री मेट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास महासमुंद में छात्रावासी बच्चों के दिवाली त्यौहार के पूर्व अधीक्षक के द्वारा ट्रैक सूट और जूता का वितरण किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विभाग के द्वारा संचालित प्री मेट्रिक छात्रावास और आश्रमों में प्रतिवर्ष छात्रावासी बच्चों को शिष्यवृत्ति की बच्चा राशि के कॉपी, किताब, पेन, स्कूल बैग, जूता, मोजा, ट्रैकशूट आदि आवश्यक चीजें प्रदाय करने का पिछले वर्ष से प्रावधान है। जिसके अंतर्गत पूरे सत्र के दौरान बीच में बचत राशि के अनुसार सामग्री का वितरण किया जाना होता है। शासन की इस निर्देश के पालन में प्री मेट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास महासमुंद के बच्चों को संस्था के अधीक्षक मदन कुमार चौधरी के द्वारा दीवाली के पूर्व जूता मोजा और ट्रैक सूट का वितरण किया गया।