महासमुन्द

गाली-गलौज, मारपीट फिर चाकू से हमला
27-Oct-2024 2:05 PM
गाली-गलौज, मारपीट फिर चाकू से हमला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,27 अक्टूबर।
सरायपाली स्थित देशी मदिरा दुकान से घर जाते समय एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौच, मारपीट एवं चाकू से हमला का मामला सामने आया है। 
थाना से मिली जानकारी अनुसार तुलाराम रात्रे ग्राम बालसी ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह शुक्रवार को देशी शराब दुकान सरायपाली शराब लेने गया था। वहां से शराब लेकर वापस अपने घर जा रहा था। तभी लगभग रात 10 बजे इस्लाम मोहल्ला सरायपाली के तीन लडक़े दीपक डडसेना, अपने साथी शेख तस्लीम एवं करण भोई के साथ एक मोटर सायकल से आये और उसे देखकर दीपक गाली गलौज करने लगा। गाली गलौज करने से मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए दीपक ने अपने पास रखे धारदार चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। इससे प्रार्थी के सीना के पास एवं पेट के पास मारकर चोटें आई है। इस बीच जब प्रार्थी बचाव करते उसके हाथ को पकड़ा तो उसका साथी शेख तस्लीम एवं करण भोई ने हाथ मुक्का से मारपीट कर पकड़ लिया। वहां पर उपस्थित मुकेश दुबे बीच बचाव करने आया तो उसे भी दीपक ने चाकू से प्राणघातक हमला कर उसके बायें पसली के पास मारकर चोट पहुंचाया। मारपीट कर मोटर सायकल से तीनों व्यक्तियों सरायपाली की ओर भागते समय वहां पर उपस्थित सूरज सोनवानी, पंकज बेहरा, पंकज सोना एवं सुनील साहू को भी एक राय होकर मारपीट कर चाकू से वार कर चोट पहुंचाया है। 

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 109, 115-2, 296, 3-5, 351-2 बीएनएस के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है।


अन्य पोस्ट