महासमुन्द

एनएच-53 पर लाइट नहीं, हो रहे हादसे
27-Oct-2024 2:05 PM
एनएच-53 पर लाइट नहीं, हो रहे हादसे

महासमुंद,27अक्टूबर। महासमुंद जिले से गुजरने वाली एनएच-53 पर स्थित ग्राम झलप मार्ग को बीएससीएपीएल कंपनी द्वारा अत्यधिक जन दबाव क्षेत्र मानते हुए झलप मार्ग के दोनों ओर विद्युत पोल में लाइट की व्यवस्था की गयी है, जो विगत कई महीनों से बंद है।  रात में एनएच-53 पर लाइट की व्यवस्था नहीं होने, सडक़ पर पशुओं के बैठ जाने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है और लोग भी हताहत हो रहे हैं। वर्तमान में एनएच 53 झलप मार्ग में रात भर अंधेरा रहता है। आसपास के ग्रामों का झलप मुख्य व्यापारिक केंद्र है। झलप बाजार में दर्जनों ग्रामों के लोग खरीदी करने पहुंचते हैं। 
 


अन्य पोस्ट