महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 अक्टूबर। शुक्रवार को छग के सभी जिलों के फ ड़ मुंशी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। उन्होंने बताया कि सरकार लोगों को धान बोनस वितरण, बीज संग्राहकों को बीज वितरण, संग्राहकों को चरण पादुका, बैंक खाता, आधार कार्ड, राशन कार्ड, उपलब्ध कराना रहता है। इसके एवज में 25 रुपए प्रति मानक बोरा के हिसाब से कमीशन दिया जाता है, जो पर्याप्त नहीं है।
इस मौके पर महासमुंद जिलाध्यक्ष गणेशराम ध्रुव, उपाध्यक्ष टीकाराम सेन, नरेश कुमार डडसेना, कुसुम कुमार बरिहा, कातिकेश्वर चौहान, अजय पटेल, शारदा प्रसाद सिन्हा, कपूरचंद भोई, ईश्वर सिन्हा, छोटेलाल खुंटे, आत्माराम निषाद, रक्षपाल विशाल, इदु खान, नवीन साहू, भुनेश्वर यादव, अजय पटेल, जगदीश साहू, दिनेश बारिक, भोलाराम निषाद, चैतराम साहू, राजी खुंटए सहित बड़ी संख्या में तेंदूपत्ता फड़ संघ के पदाधिकारी मौजूद थे।
संग्राहकों को बोनस, बीज वितरण का काम प्रभावित प्रदर्शन के बाद संघ ने नगर में विशाल रैली निकाली। सभी नारेबाजी करते कलेक्टोरेट पहुंचे। यहां सीएम विष्णुदेव के नाम कलेक्टर व डीएफ ओ को ज्ञापन सौंपा। फ ड़ मुंशी संघ के हड़ताल में रहने के कारण बोनस वितरण, बीजसंग्राहकों को बोनस, बीज वितरण का काम प्रभावित रहा। इसके चलते संग्राहक भटकते रहते।