महासमुन्द

पालिका के विभाग प्रमुखों की बैठक
25-Oct-2024 7:14 PM
पालिका के विभाग प्रमुखों की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 25 अक्टूबर। मुख्य नगर पालिका अधिकारी विजय पांडेय ने बुधवार को पालिका के विभाग प्रमुखों की बैठक ली। बैठक में स्वच्छता एवं अन्य बिंदुओं पर जानकारी लेकर संबंधित विभाग प्रमुख को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में जनसुनवाई के लंबित प्रकरण, समय सीमा की बैठक प्रकरण एवं न्यायालय के लंबित प्रकरणों की जानकारी लेकर लंबित प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए बैठक में स्वच्छता को लेकर चर्चा करते हुए स्वच्छता सर्वेक्षण के प्रत्येक घटक के लिए नियुक्त किए गए प्रभारियों को निर्देश दिए गए।

इस दौरान प्रमुख रूप से कार्यपालन अभियंता एसडी शर्मा, उप अभियंता दिलीप कश्यप, अमन चन्द्राकर, स्थापना प्रभारी अन्नपूर्णा पाल, राजस्व प्रभारी दिलीप चन्द्राकर, लेखा प्रभारी करण कुमार यादव, जल विभाग के सीता राम तेलक, आवास योजना के लोकरंजन साहू, स्वच्छ भारत मिशन के समन्वयक नीतू प्रधान, नौशाद बक्श आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट