महासमुन्द
महासमुंद, 24 अक्टूबर। महासमुंद विकासखंड के ग्राम साल्हेभांठा निवासी सीमा कमार का परिवार वर्षों से एक पक्के घर का सपना देख रहा था। पति रमेश कमार, सास और दो छोटे बच्चों के साथ एक कच्चे मकान में रहते जीवन बेहद कठिन था। आर्थिक तंगी के चलते पक्का मकान बनवाने का कभी सोंचा तक नहीं। पर सपना था कि एक पक्का और सुरक्षित घर हो, जहां परिवार सुकून से रह सकें। जानकारी मिलते ही तुरंत आवेदन किया।
सर्वेक्षण में पात्र पाया गया और जल्द ही उनके खाते में आवास निर्माण के लिए धनराशि स्थानांतरित कर दी गई। सीमा ने अपने सपने को हकीकत में बदलने के लिए खुद निर्माण कार्य में योगदान दिया और मजदूरी भी की। अब सीमा का पूरा परिवार पक्के मकान में सुरक्षित और खुशी से रह रहा है। सीमा ने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत अपने परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड और बैंक खाते भी बनाया है।
सीमा कमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना उनके परिवार के लिए एक वरदान साबित हुई है।