महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 24 अक्टूबर। नगर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के गार्डन में महिला पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में रोग निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 16 नवंबर तक चलेगा। शिविर में मुख्य रूप से सूर्य नमस्कार, सूक्ष्म प्राणायाम, रोग संबंधी प्राणायाम बताया गया।
पूनम पटले महामंत्री जिला पतंजलि योग समिति के नेतृत्व में इस शिविर का संचालन किया जा रहा है। जिसमें भारत स्वाभिमान न्यास के महामंत्री रमेश राय, किसान सेवा समिति के अध्यक्ष केशव देवांगन और महामंत्री राजेंद्र वर्मा, महिला पतंजलि अध्यक्ष सुमति साहू, संरक्षिका कुमुदिनी साव, तारिणी साहू, अन्नपूर्णा राय, नूपुर श्रीवास्तव, शंकर साहू, दीपक मालेवार और संदीप पटले, जिला मीडिया प्रभारी भूपेंद्र सागरवशी, जया साहू, सुमन यादव, दीपिका निषाद, सीमा सगरवंशी, प्रीति ध्रुव, पुष्पा तारक सहित अन्य लोगों ने शिविर में बढ़ चढक़र हिस्सा लिया।