महासमुन्द
महासमुंद, 24 अक्टूबर। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय महासमुंद के प्राचार्य डॉ. अनुसुइया अग्रवाल ने कार्यालय आयुक्त के आदेश के परिपालन में 23 अक्टूबर को चंद्रपाल डडसेना शासकीय महाविद्यालय पिथौरा, लोहराकोट, सरायपाली, बसना, पिरदा का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान लेखा शाखा, भवन एवं अन्य निर्माण संबंधी, जन भागीदारी, महाविद्यालय की उपलब्धि, महाविद्यालय में उपलब्ध कंप्यूटर की संख्या, महाविद्यालय के तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की क्रमोन्नति, पदोन्नति संबंधी लंबित प्रकरणों की जानकारी, शिक्षक संबंधी जानकारी, पानी की व्यवस्था, विभागीय ऑडिट, अतिथि शिक्षकों, ग्रंथालय एवं क्रीड़ा संबंधी जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान उनके साथ प्राचार्य डॉ. एस एस तिवारी, बीएस ठाकुर, डॉ.पी के भोई, बृजलाल पटेल के अलावा शासकीय महाविद्यालय पिथौरा, लोहराकोट, सरायपाली, बसना पिरदा के समस्त अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।