महासमुन्द

प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ अनिश्चित कालीन हड़ताल के मूड में
20-Oct-2024 3:08 PM
प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ अनिश्चित कालीन हड़ताल के मूड में

महासमुंद, 20 अक्टूबर। सहकारी समिति कर्मचारियों को 4 माह से नहीं मिला है अत: महासमुंद जिला समेत प्रदेश के किसानों के लिए बुरी खबर है। अपने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने चरण बद्ध आंदोलन का शंखनाद कर दिया है। यदि ऐसा होता है, तो समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी चरमरा सकती है। 

संघ के कर्मचारी नेता जयप्रकाश साहू, मनीष चंद्राकर, मनोज भारद्वाज, भेखलाल यादव, ईश्वर पटेल के मुताबिक कर्मचारियों को मिलने वाली अनियमित वेतन हेतु वेतन अनुदान, धान खरीदी की नीतियों में संशोधन जैसी विषयों को लेकर प्रदेश संगठन ने आगामी 4 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल हेतु सूचना शासन-प्रशासन को दी है। 

इस सूचना में महासमुंद के सहकारी समिति कर्मचारियों ने हड़ताल का समर्थन करते हुए शामिल होने की बात कही है। 
इधर समर्थन मूल्य में धान खरीदी की तैयारी हेतु शासन.प्रशासन के निर्देश सहकारी समितियों को प्राप्त हुए हैं। लेकिन इन पर होने वाली खर्च की राशि समितियों को अप्राप्त है। जिले के आधे से ज्यादा समितियों के कर्मचारियों को चार महीने से वेतन नहीं मिला है। जानकारी के अनुसार चार माह से वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। दीवाली त्यौहार में वेतन नहीं मिलने गुस्सा कर्मचारियों में है। जिसके परिणाम स्वरूप समिति कर्मचारियों ने प्रदेशव्यापी हड़ताल करने का निर्णय लिया है।

 


अन्य पोस्ट