महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,18 अक्टूबर। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित सरकंडा के धान उपार्जन केंद्र टांगापासा में हुई 90 लाख के धान की गड़बड़ी मामले में प्रार्थी राधेश्याम भोई शाखा प्रबंधक की रिपोर्ट पर बसना पुलिस ने प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति के प्रभारी जन्मजय चौधरी के विरूद्ध बीएनएस की धारा 316-5 तथा 318-1 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। मामले की जांच जारी है। ज्ञात हो कि इस मामले को ‘छत्तीसगढ़’ ने 16 अक्टूबर को प्रमुखता से उठाया था।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के पिरदा सोसायटी के अंति सरकड़ा समिति के उपकेंद्र ग्राम टांगापासा में रकबा बढ़ाकर बीते वर्ष धान खरीदी कर शासन को लाखों रुपए गड़बड़ी का मामला सामने आया था। जन्मजय चौधरी केंद्र प्रभारी के विरूद्ध भौतिक सत्यापन के दौरान अनियमितता पाए जाने के 21 दिन बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं की गयी थी।
प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्या. सरकड़ा 1225 के धान उपार्जन केंद्र टांगापासा प्रभारी जन्मजय चौधरी द्वारा उपार्जन केंद्र टांगापासा में 868 कृषकों से कुल धान खरीदी 70158 क्विंटल खरीदी किया गया था। जिसमें से 67240.35 धान परिवहन किया गया तथा 2917.65 क्विंण्परिवहन हेतु शेष दिखा रहा है। परंतु धान उपार्जन केंद्र टांगापासा में भौतिक सत्यापन दिनांक 10 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे उपार्जन केंद्र टांगापासा का भौतिक सत्यापन शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्या. रायपुर शाखा भंवरपुर एवं राधेश्याम भोई पर्यवेक्षक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्या, शाखा पिरदा द्वारा किया गया।
भौतिक सत्यापन में धान उपलब्ध होना नहीं पाया गया। पुलिस के अनुसार उपार्जन केंद्र प्रभारी जन्मजय चौधरी ने अनियमितता कर संस्था का 2917.65 क्विंटल धान की कीमती 63 लाख,69 हजार, 229.95 रुपए एवं कृषक उन्नति योजना की राशि 26 लाख, 75 हजार, 485.05 रुपए कुल राशि 90 लाख, 44 हजार 715 रुपए की आर्थिक क्षति शासन को पहुंचाया पाया है। आरोपी जन्मजय चौधरी प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्या.सरकड़ा के धान उपार्जन केंद्र प्रभारी टांगापासा के विरूद्ध 316-5, 318-1 बीएनएस का अपराध प्रथम दृष्टया घटित करना पाये जाने से उसके विख्या उदित करंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।