महासमुन्द
गांजा संग 2 गिरफ्तार
18-Oct-2024 2:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,18 अक्टूबर। चार किलो ग्राम गांजा के साथ पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 4 पैकेटों में रखा गांजा कीमती 80 हजार जब्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा की ओर से आने वाली संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही काले रंग की मोटर सायकल को रोका गया। वाहन में दो व्यक्ति सवार थे।
वाहन को रोककर नाम, पता पूछताछ करने पर अपना नाम महेश कुमार यादव बरेला थाना जरहागांव जिला मुंगेली व कोमले सोनकर ठाकुरीकांपा थाना जरहागांव जिला मुंगेली का निवासी होना बताया। इनके कब्जे से 4 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती जब्त कर 2 आरोपियों के विरूध्द थाना बलौदा में अपराध धारा 20 ख नारकोटिक एक्ट के तहत् कार्रवाई कर दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे