महासमुन्द

कच्ची महुआ शराब संग एक बंदी
18-Oct-2024 2:09 PM
कच्ची महुआ शराब  संग एक बंदी

महासमुंद, 18 अक्टूबर। आबकारी टीम ने कच्ची महुआ शराब संग एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी निधी कोष्टी के मार्गदर्शन में बुधवार को मुखबिर सूचना पर आबकारी टीम सांकरा द्वारा बिजेपुर से गौरिया जंगल मुख्य मार्ग में नाकाबंदी कर दोपहिया वाहन से परिवहन करते आरोपी दुर्गेश बाघ बिजेपुर, थाना सांकरा के कब्जे से अवैध हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कुल मात्रा 10 लीटर जिसका बाजार मूल्य 2000 रुपए एवं जप्त वाहन का बाजार मूल्य लगभग 25 हजार रुपए बरामद किया गया। आरोपी के विरुध्द आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34-1, 34-2 एवं 59 क के तहत विधिवत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया। 


अन्य पोस्ट