महासमुन्द
शरद पूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया
18-Oct-2024 2:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,18 अक्टूबर। बिरकोनी स्थित बाजार चौक लीला रंगमंच में बुधवार को श्रीराम चंद्र के राज तिलक का मंचन प्रस्तुति कर शरद पूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया।
रामजानकी मंदिर में भगवान राम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना हुई। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना व पूजा आरती गीत से हुई। मंचन में 14 वर्ष के वनवास के बाद राम भरत मिलाप,भगवान राम के द्वारा भक्तों का उद्धार, लंका का दहन, राम के राजतिलक के प्रसंग के साथ राम राज्याभिषेक उत्सव प्रस्तुत किया गया। रामायण वर्णन के साथ अन्य सामाजिक मुद्दों परम्परिक पर्व को जागरूक किया। जिसमें बालक-बालिकाओं ने भारतीय सांस्कृतिक की प्रस्तुति दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे