महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 18 अक्टूबर। खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत उखरा अंतर्गत ग्राम लामी सरार में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता पूर्व संसदीय सचिव व वर्तमान विधायक द्वारिकाधीश यादव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोमाखान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष पटेल ने की, वहीं विशेष अतिथि की आसंदी परसरपंच प्रतिनिधि ईश्वर ठाकुर विराजमान रहे।
प्रतियोगिता की शुरुआत ग्राम देवी देवताओं की पूजा-अर्चना से हुई।
तत्पश्चात अतिथियों से प्रतियोगिता में पहुंची हुई विभिन्न टीमों का परिचय कराया गया । इसके बाद विधिवत ग्रामीण प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ ।उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन मनोज सागर ने किया ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से ग्राम पटेल तुकाराम ठाकुर , पंच अरुण प्रधान सेतराम राणा ,हरिशंकर यादव भैया राम प्रधान अरुण चौधरी पुरुषोत्तम पांडे, देवलाल पांडे, डमेश्वर ठाकुर संतराम ,कबड्डी आयोजन समिति के अध्यक्ष रामगोपाल चौधरी , प्रतियोगिता आयोजन समितिके सचिव पुरुषोत्तम सागर नवनीत नाग सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन तथा विभिन्न गांव से पहुंचे हुए कबड्डी प्रेमी दर्शक एवं माताएं-बहनें उपस्थित रहीं।
ं