महासमुन्द
महासमुंद,16 अक्टूबर। जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत महासमुंद जिले में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय एड्स जागरूकता कार्यक्रम डॉ. नीता बाजपेयी राज्य रासेयो अधिकारी उच्च शिक्षा विभाग छग शासन के निर्देशानुसार चयनित 10 ग्रामों में प्रो.डॉ. अनुसुइया अग्रवाल प्राचार्य शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद एवं डॉ. मालती तिवारी कार्यक्रम नोडल व जिला संगठक रासेयो के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है, जिसमें प्रथम दिवस विशेष रूप से नीतू मंडावी सहायक संचालक छग राज्य एड्स नियंत्रण समिति रायपुर एवं अजय कुमार राजा सहायक नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रथम दिवस ग्राम मचेवा, परसट्ठी, खैरा, बेमचा, साराडीह में रासेयो स्वयंसेवको द्वारा एड्स के प्रति लोगों को ग्राम के चौक चौराहों पर नुक्कड़ नाटक किया गया। प्रत्येक गांव में 30-30 नारा लेखन, टोल फ्री नंबर 1097 के बारे अवगत करवाया गया। सभी पांच ग्रामों में लगभग 250 डोर टू डोर सर्वे कर लोगों को एड्स जानकारी दी गई।
इस अभियान में महासमुंद ब्लॉक के 5 महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के लगभग 100 स्वयंसेवक एवं 05 कार्यक्रम अधिकारी सम्मिलित हुए। ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सरस्वती वर्मा शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय महासमुंद, निर्मल बंजारे श्याम बालाजी बीएड कॉलेज महासमुंद, चुम्मन लाल निषाद इंडियन कॉलेज ऑफ जुकेशन बेलसोंडा महासमुंद, गायत्री चंद्राकर शांत्री बाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय महासमुंद, प्रकाशमणि साहू जनभागीदारी व्याख्याता पीजी कॉलेज महासमुंद, महाविद्यालय के स्वयंसेवक गोपी सिन्हा, शीतल देवांगन, लोकनाथ साहू उपस्थित रहे।