महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,16अक्टूबर। जिले में पीएम आवास के नाम पर ठगी का सिलसिला फिर शुरू हो गई है। ठग गिरोह ने फिर से दस्तक देते हुए तेंदूकोना थानांतर्गत ग्राम साल्हेभांठा में ठगी की है। इससे पूर्व भी कुछ माह पहले ठग गिरोह जिले में सक्रिय थे और पटेवा के समीप ग्राम जोगीडीपा, झलप के छिंदौली, तोरला आदि ग्रामों में पीएम आवास स्वीकृत होने की बात कहकर फोटो खींचने के बहाने महिलाओं को बातों में उलझाकर गहने ले उड़े थे।
मिली जानकारी के अनुसार ताजा घटना तेंदूकोना थानांतर्गत ग्राम साल्हेभांठा की है। यहां ठगों ने 35 हजार के सोने के गहने चोरी कर ली है। गिरोह द्वारा ऐसे महिलाओं को टारगेट किया जाता है, जो घर पर अकेली हो। ये लोग पहले ग्रामों में जाकर रेकी करते हैं। पश्चात किसी एक घर को निशाना बनाते हैं जहां महिलाएं अकेली रहती है। साल्हेभांठा की घटना को भी इसी तरह अंजाम दिया गया। प्रार्थिया जानकी साहू पति बंशीलाल साहू ने तेंदूकोना पुलिस को बताया है कि बीते 14 अक्टूबर 2024 को मोटर सायकल में दो अज्ञात व्यक्ति उसके घर आकर कहा कि आवास आया है। फ ोटो खिंचवाना है। महिला उनके बातों में आकर फ ोटो खिंचवाने चली गई। इसके बाद दोनों ठगों ने कहा कि जो सोने-चांदी के गहने पहने हैं, उसे निकाल दो। फ ोटो ठीक नहीं आ रहा। जिस पर प्रार्थिया ने पहने हुए गहने को निकालकर रख दिया और फ ोटो खिंचवाने लगी। फिर उन लोगों ने राशन कार्ड मांगा। महिला राशन कार्ड लेने अंदर गई तब तक ठग महिला पश्चात महिला ने गहने को उस जगह देखा तो नहीं थे। प्रार्थिया ने पुलिस को बताया कि अज्ञात आरोपियों ने उसके एक जोड़ी क़ान के सोने के टॉप्स, 4 गेहूं दाना व एक सोने का लॉकेट पुरानी इस्तेमाली कीमती करीब 35 हजार रुपए को चोरी कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 303-3 बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया है।