महासमुन्द

धूमधाम से मना दशहरा
14-Oct-2024 2:38 PM
धूमधाम से मना दशहरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 14 अक्टूबर। खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्धग्राम कोमाखान  का राजशाही दशहरा धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान राज परिवार ने सुअरमाल गढ़ सहित क्षेत्र में स्थितदेवी देवताओं की पूजा-अर्चना की, वहीं कोमाखान में विराजमान दुर्गा पंडालों में श्रद्धालुओं का बड़ा हुजुम भी देखा गया।

बस स्टैंड दुगोत्सव समिति द्वारा दशहरे के पावन अवसर पर आयोजित गंगा साहू कृतलोक बाजार सांस्कृतिक कार्यक्रम विधायक द्वारकाधीश यादव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंडी अध्यक्ष तेजन चंद्राकर ने की तथा विशिष्ट अतिथि की आसंदी पर पर्यटन मंडल के पूर्व सदस्य अंकित बागबाहरा, कछारडीह सरपंच एवन साहू , कोमाखान सरपंच वीणा आशीष वाकड़े, नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी मंगल प्रसाद केशरवानी, संतोष जैन, एडवोकेट विरेन्द्र शुक्ला विराजमान रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत बस स्टैंड चौक पर विराजमान मां दुर्गा की पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें विधायक श्री यादव सहित उपस्थित अतिथियों ने मां दुर्गा की  विधिवत पूजा अर्चना की। तत्पश्चातअतिथि गण कार्यक्रम मंच में पहुंचे जहाँ आयोजन समिति के पदाधिकारी व सदस्यों के द्वाराअतिथियों का फूल माला के साथ भव्य स्वागत हुआ।

अतिथि स्वागत के पश्चात अंकित बागबाहरा, पूर्व मंडी अध्यक्ष तेजन चंद्राकर एवन साहू ने क्षेत्र वासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए दशहरा मनाया जाने की परंपरा पर सारगर्भित उद्बोधन दिया।

द्वारिकाधीश यादव ने बताया कि दशहरा का पर्व मां शक्ति की पूजा-अर्चना के 9 दिन के पश्चात असत्य पर सत्य की विजयके स्वरूप में मनाया जाता है। भगवान राम ने राम रावण युद्ध के दौरान नौ दिनों तक लगातार लंका विजय के लिए माता दुर्गा की पूजा अर्चना की। तत्पश्चात रावण के साथ उनका युद्ध प्रारंभ हुआ, जिसका पालन आज हम आज भी करते आ रहे हैं और 9 दिन शक्ति पूजा के पश्चात दसवे दिन दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इस दौरान विधायक श्री यादव ने क्षेत्रवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं मंच से प्रेषित की तथा लगातार क्षेत्र की सेवा हेतु अवसर प्रदान करने के लिए जनता के प्रति धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

बस स्टैंड दुर्गा उत्सव समिति के इस आयोजन में श्री जंगरोधक सीमेंट के विक्रेता ज्वालाजी सेल्स एवं केशरवानी हार्डवेयर के संचालक अबीर अग्रवाल तथा राजू केशरवानी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। मंच का संचालन पत्रकार भास्कर राव के द्वारा किया गया। विधायक द्वारिकाधीश यादव कोमाखान  दशहरा उत्सव समिति के मंच पर पहुंचे, जहां से उन्होंने पुन: क्षेत्रवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी तथा दूसरी बार पुन: विधायक बनकर सेवा का अवसर प्रदान करने के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर के प्रतिष्ठित युवा व्यवसायी रवि केसरवानी, सुनील जैन वाजिद खान राजू जैन कैलाश जैन बबला केसरवानी रुपेश साहू, प्रदीप यादव संतोष चंद्राकर सतीश बाजपेयी बंटी यादव सनी केसरवानी नरेंद्र जैन डमरू बैगा सुब्रत जैन हरिश यादव भूपेन्द्र चेतन साहित कोमाखान नगर के युवा गण तथा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के संचालक गण एवं बड़ी संख्या में कोमाखान खान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक व दर्शकों के रूप में क्षेत्र के विभिन्न गांव से पहुंचे हुए माताएं बहनें उपस्थित रही।


अन्य पोस्ट