महासमुन्द

युवक पर चाकू से हमला
14-Oct-2024 2:26 PM
युवक पर चाकू से हमला

महासमुंद,14अक्टूूबर। दो माह पूर्व गिरवी रखे मोबाइल को छुड़ाने गए युवक पर चाकू से प्राण घातक हमला हो गया। मिली जानकारी के अनुसार आज से 2 माह पूर्व नयापारा निवासी टिकेश्वर सारथी ने नयापारा के साहिल के पास अपने मोबाइल को 2 हजार रुपए में गिरवी रखा था। जिसे छुड़ाने के लिए वह अपने साथी मनीष यादव तथा हिमांशु साहू के साथ साहिल के घर गया था। साहिल ने उन्हें देखते हुए यह कहते हुए गाली-गलौच शुरू कर दिया कि इतने दिन बाद मोबाइल को छुड़ाने आए हो मुझे पैसे की जरूरत थी। जिसे मना करते हुए टिकेश्वर व साहिल के बीच कहा सुनी हो गई। इसी बात से गुस्से में साहिल व उसके साथी धन्नू ने टिकेश्वर, हिमांशु व मनीष के साथ मारपीट शुरू कर दी। डंडे, लात,घूंसे से मारा तथा साहिल ने अपने पेंठ के जेब में रखे चाकूुनुमा हथियार से टिकेश्वर के पेट में वार कर दिया।

 चाकू के हमले से टिकेश्वर वहीं जमीन पर गिर गया। चाकू मारने के बाद साहिल व धन्नू वहां से भाग गये। मारपीट से टिकेश्वर के साथ हिमांशु भी घायल हो गया। जिसे मनीष ने उठाकर थाना लाया। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया पश्चात प्रार्थी मनीष यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध 109-1, 3-5 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

 


अन्य पोस्ट