महासमुन्द

शोभायात्रा निकाल दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन
13-Oct-2024 6:42 PM
शोभायात्रा निकाल दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 13 अक्टूबर। रविवार को नगर की दर्जन भर दुर्गा प्रतिमाओं का पुरानी बस्ती तालाब में विसर्जन किया गया। विसर्जन के पहले दर्जनों भक्त बाना लेकर माता सेवा की धुन पर थिरकते दिखे।

कल दशहरा उत्सव के बाद छत्तीसगढ़ी गायक अनुराग शर्मा नाईट का आयोजन किया गया। रात भर चले कार्यक्रम में भारी भीड़ एकत्र हुई। रविवार की सुबह से नगर के प्राय: सभी दुर्गा पंडालों की दुर्गा प्रतिमाएं शहर के मुख्य मार्ग से शोभायात्रा के  रूप में पुरानी बस्ती तालाब पहुंची, जहां बारी-बारी से प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता रहा।

ज्ञात हो कि नगर में प्रतिवर्ष दुर्गा पूजा उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। विजयादशमी के दूसरे दिन दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है। विसर्जन में भारी संख्या में महिला पुरुष माता सेवा गीत के साथ नाचते गाते विसर्जन स्थल तालाब तक पहुंचते हैं, जहां आरती के पश्चात मूर्तियों को विसर्जित कर दिया जाता है।


अन्य पोस्ट