महासमुन्द

बॉस्केटबॉल स्पर्धा
13-Oct-2024 6:38 PM
बॉस्केटबॉल स्पर्धा

महासमुंद, 13 अक्टूूबर। बॉस्केटबॉल (पुरूष) प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में किया गया।

शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद, शासकीय गजानंद अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय भाठापारा  सेंचुरी सींमेट, महाविद्यालय बैकुंठ, शासकीय डी.के. स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलौदाबाजार, शांत्रीबाई महाविद्यालय  ने भाग लिया।

पहला सेमीफाइनल, शासकीय गजानंद अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय भाठापारा एवं सेंचुरी सींमेट, के मध्य खेला गया जिसमें भाठापारा विजयी रहा। दूसरा सेमीफाइनल, शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद एवं शासकीय डी.के. स्नातकोत्तर  महाविद्यालय बलौदाबाजार के मध्य खेला गया जिसमें महासमुन्द कॉलेज की टीम विजेता रहा।

फ ाइनल मैच शासकीय गजानंद अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय भाठापारा एवं शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद के मध्य खेला जिसमें भाठापारा की टीम विजेता रहा। प्रतियोगिता में पुणेन्द्र वर्मा, जितेन्द्र यादव, आनंद कुमार मिंज, बी.राय, अभिषेक, कपिल पेंदरिया, मुकेश पेंदरिया, लालू आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार लहरे ने दी।


अन्य पोस्ट