महासमुन्द

रावण के पुतले का दहन, आकर्षक आतिशबाजी भी
13-Oct-2024 3:26 PM
रावण के पुतले का दहन, आकर्षक आतिशबाजी भी

बुलेट चलाते दशहरा मैदान पहुंचा रावण, दिशा नाट्य कला मंंच द्वारा रामलीला का मंचन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,13 अक्टूूबर।
महासमुंद के पं. जयलाल प्रसाद शर्मा दशहरा मैदान में दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। शाम होते-होते यहां शहर के लोग एकत्र होने लगे थे। मंच तैयार हो चुका था। साउंड, बैठक और लाइट की व्यवस्था के साथ पुलिस की टीमें भी अपनी आमद कर चुकी थी। शाम ठीक पांच बजे श्रीराम दल के कलाकार मैदान के मुख्य गेट से वाहन के जरिए पहुंचे। इसके बाद रावण दल के कलाकारों की  आमद हुई। 

मैदान में रावण की भूमिका निभाने वाले कलाकार डी वसंत साव रावण की वेशभूषा में अपनी बुलेट में सवार होकर पहुंचे। आरती और स्वागत पश्चात रामलीला का मंचन शुरू हुआ और मंच के बाजू से रावण बने पात्र का आगमन हुआ। इहां प्रात जागे रघुराई चौपाई लंका कांड से रावण वध तक सभी कलाकारों ने बखूबी अपनी भूमिका निभाई। अंत में श्रीराम की भूमिका निभा रहे कलाकार ने 35 फिट आकार के रावण पुतले का वध किया। सभी कलाकार दिशा नाट्य कला मंंच के कलाकार थे। रावण दहन के पश्चात आकर्षक आतिशबाजी हुई। 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने आयोजन समिति ने रूपरेखा तैयार की थी। आयोजन समिति के प्रभारी चन्द्रशेखर साहू ने बताया कि इस वर्ष 35 फ ीट रावण का पुतला बनाया गया था जिसे राधेश्याम यादव उर्फ  राजू पेंटर ने महाकााली मंदिर के पास अपने निवास में तैयार किया था। उन्होंने बताया कि रामलीला का मंचन कार्यक्रम पिछले कई सालों से दिशा नाट्य कला मंच के कलाकारों द्वारा लाइट एवं साउंड द्वारा किया जाता रहा है। 

गौरतलब है कि दशहरा उत्सव को लेकर जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था के लिए विशेष दिशा निर्देश जारी किए थे। जिसके तहत ओडि़शा, खरियार रोड, कोमाखान तरफ  से आने वाले भारी एवं मध्यम वाहन जिन्हें आरंग, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर की ओर जाना था उन्हें बागबाहरा से झलप जाने बाली मार्ग एनएच 53 से होकर भेजा गया। अभनपुर की ओर जाने फि ंगेश्वर मोड़ से होकर गये। इसी तरह रायपुर आरंग की तरफ  से आने वाले भारी व मध्यम वाहन, जिन्हें बागबाहरा, कोमाखान, खरियार रोड, ओडिशा की ओर जाना था, उन्हें घोड़ारी से सीधे तुमगांव, पटेवा, झलप, बागबाहरा होकर रवाना किया गया। 

इस कार्यक्रम को लेकर नगर पालिका द्वारा साफ. सफाई लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग द्वारा लाइट की व्यवस्था की गई थी। आयोजन समिति में नदर पंडित पंकज तिवारी,भूपेन्द्र राठौर, चन्द्रशेखर साहू, व्यासनारायण शर्मा, तिलक साव, घनश्याम सोनी, अग्रज शर्मा, परमेश्वर डड़सेना, गोवर्धन प्रधान, महेश मक्कड़, विपिन शर्मा आदि शामिल हैं। कल दशहरा मैदान में विधायक योगेश्वर राजू सिन््हा, नगरपालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग, पूर्व विधायक डा. विमल चोपड़ा, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर समेत भाजपा व कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों के अलावा नागरिक हजारों की तादात में शामिल हुए।  
 

 


अन्य पोस्ट