महासमुन्द
महासमुंद,13 अक्टूूबर। जिले की सिंघोड़ा पुलिस ने जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को पकड़ा। उनके कब्जे से नकदी समेत ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। अपराध जमानतीय होने पर आरोपियों को मुचलके पर छोड़ दिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ग्राम मौलीखार के टिकरा में जुआ खेल रहे थे। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने वहां रेड की कार्रवाई की गई। गिरफ्तार के बाद मुचलके पर छूटे आरोपियों में ऋषिकेश बरिहा 43 साल बोईरमाल सिंघोड़ा, बिरकोल निवासी क्षीरसागर 28 साल, घेसपाली निवासी खेल सिंह 39साल, मौलीखार निवासी सदानंद प्रधान 40 साल, घेसपाली निवासी चित्रसेन 30 साल और बोड़ेसरा निवासी देवेंद्र दास 39 साल शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से 2500 रुपए नकदी रकम व ताश पत्ती जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3-2 के तहत कार्रवाई की गई है।