महासमुन्द

पूर्व विधायक से मिले श्रम मित्र
02-Oct-2024 2:00 PM
पूर्व विधायक से  मिले श्रम मित्र

महासमुंद, 2 अक्टूबर। श्रम विभाग के सामानों के वितरित न होने के चलते कल श्रम मित्रों ने पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विमल चोपड़ा से मिलकर अपनी समस्या बताई।

श्रम मित्रों ने कहा कि काफी समय से लोगों को श्रम विभाग से प्रदान किए जाने वाले सहायता उपकरण, साइकिल, सिलाई मशीन, औजार और भी कई सामान लोगों को वितरित नहीं किया गया है। वितरण समारोह आयोजित न करने की वजह से लोग श्रम विभाग द्वारा दिए जाने वाले सहायता सामानों से वंचित है। 

समस्या सुनने के बाद पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ.विमल चोपड़ा ने कहा कि कांग्रेस सरकार में पूरे छत्तीसगढ़ के श्रमिक, मजदूर वर्ग श्रम विभाग के योजनाओं और उनके लाभ से वंचित रहे। जिसके कारण सभी सामान लोगों तक नहीं पहुंच पाये। परन्तु अब प्रदेश में भाजपा की सरकार है। भाजपा सरकार ने मजदूर और श्रमिक बर्ग के लिए पुन: योजनाओं को प्रारंभ कर दिया है। जिससे लोग श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं।

डॉ. चोपड़ा ने आगे कहा कि श्रम विभाग के अधिकारियों को सभी क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों के साथ श्रम विभाग के द्वारा प्रदान किए जाने वाले सहायता सामानों को जल्द से जल्द वितरण समारोह आयोजित कर सभी लाभार्थियों को उनका सामान वितरित करना चाहिए।
 


अन्य पोस्ट