महासमुन्द

तालाब में युवक की लाश मिली
30-Sep-2024 4:47 PM
तालाब में युवक की  लाश मिली

महासमुंद, 30 सितंबर। कोतवाली थाना के अधीन ग्राम घोड़ारी स्थित एक तालाब में 35-40 साल उम्र के एक युवक की सड़ी गली लाश मिली है। यह तालाब घोड़ारी केपुराना पुल के पास स्थित है। शव को जब तालाब सेबाहर निकाला गया, उसमें कीड़े बिलबिला रहे थे शरीर से मांस गल रहा था। समाचार लिखते तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव का पंचनामा कर लिया गया है। मृतक महरून रंग की शर्ट तथा काले रंग का हाफ पेंट पहना हुआ है। हाथ में ईगल का टैटू तथा आकाश लिखा हुआ है। 

 


अन्य पोस्ट