महासमुन्द

कांग्रेस की न्याय यात्रा में शामिल हुए खल्लारी विधायक
30-Sep-2024 2:50 PM
कांग्रेस की न्याय यात्रा में शामिल हुए खल्लारी विधायक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
बागबाहरा, 30 सितंबर। 
कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा के तीसरे दिन खल्लारी विधायक अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  दीपक बैज ने बीजेपी सरकार के कुशासन के खिलाफ 27 सितंबर को गिरौदपुरी से छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा शुरू की है। तीसरे दिन यात्रा में साथियों के साथ खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव भी सम्मिलित हुए।

यात्रा में प्रदेशाध्यक्ष के साथ वरिष्ठ नेता एवं कांग्रेस के छोटे-बड़े कार्यकर्ता तथा क्षेत्रीय नागरिक शामिल हो रहे हंै।  रविवार की इस यात्रा में खल्लारी विधायक श्री यादव अपने समर्थकों के साथ चले। इस यात्रा के बाद विधायक यादव हरियाणा में चुनाव प्रचार करने के लिए रवाना होंगे।

यात्रा के दौरान पीसीसी अध्यक्ष बैज एवं कांग्रेस के नेता ग्रामीणों से भी मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान ग्रामीण गांवों में बढ़ती नशाखोरी, बढ़ते अपराध और बढ़ती महंगाई को लेकर नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। इस यात्रा में  प्रदेश भर के सैकड़ों कांग्रेसी भी चल रहे हैं।
 


अन्य पोस्ट