महासमुन्द
इंटरनेट युग में कला का अलग महत्व-अंकित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 29 सितंबर। ग्राम कसेकेरा में फुकरे फ्रेंड्स क्लब द्वारा आयोजित डांस प्रतियोगिता के ग्रुप डांस में प्रथम आर एन डांस ग्रुप रहा, वहीं युगल में कौशल लक्ष्य एवं एकल में प्रिया ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अंकित बागबाहरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि अंकित अग्रवाल ने कहा कि आज के कार्यक्रम में कलाकारों का उत्साह देखकर लगता है कि क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम में एक फुकरे ग्रुप की आवस्यकता है। जिससे ग्राम के युवा सजग एवं जागरूक हो सके।
अंकित ने बताया कि वे यही जन्म से लेकर अब तक पढ़लिख कर लोगों की सेवा कर रहे हंै। आज के कार्यक्रम में मैने देखा कि इंटरनेट मोबाइल के युग में भी जिस तरह ग्रामीण युवक युवतियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया वह काबिलेतारीफ है। इन्होंने हमारी संस्कृति को जीवित रखा है।
प्रतियोगिता में प्रथम आर एन डांस ग्रुप बागबाहरा, दूसरा हमर छत्तीसगढ़ डांस ग्रुप बड़े साजा पाली बसना, तीसरा जय माँ दंतेश्वरी डांस ग्रुप बस्तर रहे। युगल डांस में पहला कौशल लक्ष्मी पटेवा ,दूसरा पवन हिना रायपुर,तीसरा चम्पा चमेली महासमुंद इसी प्रकार एकल डांस में प्रथम प्रिया ठाकुर परसदा, द्वितीय सोनिया यादव पिथौरा तीसरा स्थान सूरज निषाद ने हासिल किया ।
कार्यक्रम का संचालन नरेश ध्रुव व गोलू साहू ने किया वहीं निर्णायक की भूमिका में अशोक ठाकुर व सुरुज बघेल थी व अन्य अथितियों में संतोष यादव,एवन साहू,वाजिद खान,तेजन प्रसाद, भैयाराम यादव थे। कार्यक्रम को संतोष यादव,एवन साहू ने भी संबोधित किया,कार्यक्रम में कुंजन साहू,मोंटू ठाकुर,रवि नेताम,उजागर साहू,भीषम साहू,भूपेश, रामेश्वर,खिलेश,रुपेश, दादू,रज़ा, विवेक वर्मा,तोषण यादव, टिकेश्वर ,गोपाल ,सुजल,सुमित सहित बड़ी संख्या मे माताएं,बहनें उपस्थित थी।