महासमुन्द

विधायक योगेश्वर के जन्मदिन पर पार्थिव शिवलिंगों का रुद्राभिषेक
27-Sep-2024 2:44 PM
विधायक योगेश्वर के जन्मदिन पर पार्थिव शिवलिंगों का रुद्राभिषेक

महासमुंद, 27 सितंबर। महासमुंद के युवा विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के जन्मदिन 29 सितंबर के अवसर पर विधायक कार्यालय के पीछे विशाल मेगा मार्ट परिसर में पार्थिव शिवलिंगों का रुद्राभिषेक होगा। साथ ही पूरे शहर में भगवा ध्वज लगाया जाएगा। कार्यालय में ही भगवान महादेव की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण भी होगा।

ज्ञात हो कि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा श्रावण माह में एक माह का रुद्राभिषेक करवाया जाता है। इस बार उनके जन्मदिन के अवसर पर 29 सितंबर रविवार को भी एक दिवसीय पार्थिव शिवलिंगों का रुद्राभिषेक होगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना होगी साथ ही रुद्राक्ष वितरण भी किया जाएगा। इसके साथ ही पूरे शहर में भगवा ध्वज लगवाया जाएगा। वहीं अपने घरों में भगवा ध्वज लगाने के लिए विधायक कार्यालय में संपर्क कर ध्वज प्राप्त कर सकते हैं।


अन्य पोस्ट