महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 24 सितंबर। महासमुंद पुलिस ने गांजा की तस्करी करते 01 तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 5.3 किलोग्राम गांजा कीमती 75 हजार रुपए बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 23सितंबर को ओडिशा की ओर से आने वाली संदिग्ध वाहनों की चेकिंग जारी थी कि ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही बजाज कंपनी की दोपहिया वाहन को रोका गया। वाहन में दो व्यक्ति सवार थे। वाहन को रोकते ही पीछे बैठा व्यक्ति कूद कर जंगल की तरफ भाग गया।
एक व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम सहस राम विश्वकर्मा वार्ड नंबर 14 भगत सिंह नगर कसनिया थाना कटघोरा जिला कोरबा का निवासी होना बताया। जिससे ओडिशा आने का कारण व बैग में क्या रखना एवं पुलिस की टीम को देख कर भागने कारण पूछा तो उसने बताया क बैग में गांजा है। जिसके आधार पर बैग की तलाशी ली गई। बैग में कुल 5.3 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला।
वाहन में अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर 5.3 किलो ग्राम गांजा कीमती 75 हजार रुपये जब्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर ओडिशा से लाना और छत्तीसगढ़ में बिक्री करने लाना बताये। भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 20 बी एनडीपीएस के तहत थाना बलौदा में कार्रवाई की गई।